हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस सेवा दल संयोजक शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महिला के पद पर प्रियंका भारद्वाज को किया गया नियुक्त

फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस सेवा दल संयोजक शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महिला के पद पर प्रियंका भारद्वाज को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रियंका भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, संगठन अध्यक्ष लाल जी देसाई, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, दिनेश कौशिक, संगठन प्रभारी रास रानियां, डॉक्टर पूनम चौहान, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशअध्यक्ष सुनीता शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि जिस प्रकार जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने के कार्य में प्रियदर्शनी कांग्रेस की जिला प्रमुख रहते हुए जिन कार्यों की उन्होंने शुरुआत की थी उनको और तेजी के साथ वह निभाऊंगी। जो भी निर्देश आला संगठन की तरफ से सौंपा जाएगा उन जिम्मेदारियों को निरंतर प्रयास करके आगे बढ़ाऊंगी और मेहनती व संगठन से विश्वास का नाता जोड़े महिलाओं को संगठन से जोडऩे का कार्य करूंगी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले व प्रदेश से कई भाई-बहनों का शुभकामना संदेश मिला, उनके प्रति भी में आभार व्यक्त करती हूं और विश्वास के साथ पार्टी की विचारधारा को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहूंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!