रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी, आरोपी खाताधारक गिरफ्तार

साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर ठगी के लिए खाता देने वाले आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक आशीष वासी जिला हनुमानगढ राजस्थान को गिरफ्तार किया है

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-7 बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था तभी इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का एक विज्ञापन देखा, जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हॉट्सएप चैट में पहुंचा जहा उसकी बात एक जापानीज महिला से हुई, जिसने उसे टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश कर 300 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे 1 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 1 लाख रुपये आये थे। वह बी.ए पास है तथा बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!