पिता की डांट पर किशोर ने की आत्महत्या !

नोएडा, 30 अगस्त ! नोएडा थाना क्षेत्र के फेस-3 थाना क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले पोप सिंह के 16 वर्षीय बेटे फूल सिंह ने रविवार को अपने घर पर पंखे से कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि पिता ने किसी बात को लेकर बेटे को डांट दिया था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



