अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा दुकानदार व्यापारियों तथा उद्यमियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

फरीदाबाद 10 अगस्त। अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा व्यापारियों विशेषकर छोटे एवं मध्य दुकानदार व्यापारियों तथा उद्यमियों की समस्याओं को उजागर कर सरकार के सामने लाने के लिए व्यापारियों द्वारा प्रदेश भर में जिला उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपे गए।
इसी कड़ी में व्यापारी नेता प्रवीण गर्ग के संयोजन में बोलो व्यापारी कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद में उपायुक्त की अनुपस्थिति में सुपरीटेंडेंट कुंदन लाल को ज्ञापन सौंपकर व्यापारिक समस्याएं सरकार के समक्ष रखी गई और प्रदेश सरकार से उनके निदान की मांग की गई। इस मौके पर उनके साथ समाज के प्रदेश संगठन सचिव केदारनाथ अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र के महासचिव राजन गुप्ता भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वुवानी वाला के मार्गदर्शन में व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए चलाई गई यह मुहिम मुख्य रूप से लॉकडाउन अवधि में पूर्ण रुप से बंद रहे व्यवसायों एवं उद्योग धंधों के बिजली के बिल माफी तथा इसी प्रकार पानी के बिलों में राहत देने तथा ई व्यापार 16 फ़ीसदी अतिरिक्त कर लगाकर खुदरा व्यापार को बचाने संबंधी अनेक मांगे की गई।



