आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश संदिग्ध मरीज नजर आता है तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें !

फरीदाबाद 3 अप्रैल ! महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शांति जून ने बताया कि कोविड-19 के संभावित संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता टेलिफोन व वाट्सअप नंबरों पर लाभपात्र महिलाओं व परिवारों को बार-बार हाथ धोने तथा अन्य व्यक्तियों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि अगर उनके आसपास के क्षेत्र में कोई कोरोना का संदिग्ध मरीज नजर आता है या उसके बारे में कोई सूचना मिलती है तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता फोन व वाट्सअप के माध्यम से लोगों को कोरोना के लक्षण व बचाव के उपायों के बारे में बता रही हैं। उन्होंने बताया कि लाभकर्ताओं को इस बार राशन वितरण उनके घर पर ही किया गया है।



