संपदा अधिकारी अमित गुलिया व प्रशासक महोदया गरिमा मित्तल से मिले प्लॉट होल्डर

फरीदाबाद : संपदा कार्यालय हुड्डा सेक्टर-12 में प्लॉट होल्डर एवं रियल एस्टेट कारोबारियों को कई-कई महीनों से प्लॉट को पीपीएम सिस्टम में कैंसिल या आईडी ब्लॉक दिखाकर सैकड़ों चक्कर काटने पर मजबूर कर दिया गया है। कोई भी पीपीएम सिस्टम की गलती की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने को तैयार नहीं है। ना ही महीनों पुराने किए गए आवेदनों का निपटारा किया जा रहा है। मैनुअल फाइलों को तो राम भरोसे छोड़ दिया गया है। आम आदमी अब पहले से भी अधिक परेशान है और इन अच्छे दिनों को पानी पी-पी कर कोस रहा है और पहले वाले उन पुराने दिनों की याद में आने वाले चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कोई भी कर्मचारी या अधिकारी आम आदमी की बात सुनने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। ना तो समस्या का समाधान किया जा रहा है और ना ही समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जाता है।

सब एक दूसरे के ऊपर लाद कर अंधी कमाई करने में लगे हुए हैं। इसीलिए कुछ प्लॉट होल्डर और रियल एस्टेट कारोबारियों के आह्वान पर हमारे साथी हुड्डा कार्यालय में पहले संपदा अधिकारी अमित गुलिया और फिर प्रशासक महोदया गरिमा मित्तल से मिलने पहुंचे और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया दोनों अधिकारियों ने जल्दी ही मुख्यालय स्तर पर बातचीत करके इन समस्याओं को दूर किए जाने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर अभिषेक मेंहदीरत्ता, राजेश चहल, योगेश खुराना, कपिल जिंदल, जनक गोयल, पुनीत अरोड़ा डी संधू, सह कोषाध्यक्ष रंणजीत सिंह, उप प्रधान मुकेश चौधरी आदि महासचिव गुरमीत सिंह देओल के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!