आप अपने जीवन में जो भी बनना चाहते हैं उसके लिए तैयारी पूरी शिद्दत से मेहनत करिये : सौम्या आनन्द

- वाल्मीकि अंबेडकर शिक्षा मिशन द्वारा एक शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
फरीदाबाद, 18 अक्टूबर। पावन वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए वाल्मीकि अंबेडकर शिक्षा मिशन के बैनर तले बल्लभगढ़ स्थित राधा कृष्ण मंदिर हॉल में एक शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पढऩे वाले बच्चे व उनके अभिभावक काफी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चण्डाल जी ने की। मंच का संचालन संस्था के जिला अध्यक्ष जयपाल बैनीवाल ने किया।
कार्यक्रम में नेहरू कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर निशा लोहट, व यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली फरीदाबाद की बेटी सौम्या आनंद विशिष्ट वक्तागण के तौर से मौजूद रही। संस्था के सदस्यों ने सौम्या आनंद व असिस्टेंट प्रोफेसर निशा लौहट का फूलों के गुलदस्ते व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करते हुए सौम्या आनंद ने कहा कि आप अपने जीवन में जो भी बनना चाहते हैं उसके लिए तैयारी पूरी शिद्दत से मेहनत करिये और जब तक आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब ना हों तब तक आप हार ना मानें।
असिस्टेंट प्रोफेसर निशा लौहट ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा बेटियों को आना चाहिए। क्योंकि अगर एक बेटी पढ़ती है तो एक पीढ़ी संवरती है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चंडाल ने अपने संबोधन में सभी को पावन वाल्मीकि प्रकट दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान वाल्मीकि व बाबा साहेब अंबेडकर दोनों ही शिक्षा का संदेश देते हैं। हम हर उस जरूरतमन्द बच्चे की मदद करेंगे जो पढऩा चाहता है।
फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष जयपाल बैनीवाल ने कहा कि हम शिक्षा के संदेश को हर घर तक पहुंचाकर समाज व देश को सभ्य नागरिक देकर बेहतर राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं। संस्था के बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि शिक्षा जीवन को संवारती है इसलिए शिक्षा समाज के हर वर्ग के व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य साथी पप्पू बैनीवाल, राधे वाल्मीकन राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार, सुनील लौहट कोषाध्यक्ष, सन्दीप सौदे सचिव, सूरजभान, सुनील सारसर जिला कोषाध्यक्ष, विशाल बल्लभगढ़ विधानसभा से सचिव, मुकेश, राजेंद्र राजौरिया, बबलू वीर पवार, विनोद डबगुहेर, सुशील, अमित बैनीवाल, विकास, अमित मेवाती, अनिल रोहन्दीय, ऋषि कुमार हासतोडिय़ा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।



