बदरपुर बॉर्डर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

फरीदाबाद, 8 जनवरी। जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र यादव ने दिल्ली में वीक एंड कर्फ्यू के दौरान बदरपुर बॉर्डर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट में अजय कुमार नायब तहसीलदार तिगांव को 8 जनवरी को प्रातः 5:00 से शाम 5:00 बजे तक और तरुण कुमार तहसीलदार (अंडर ट्रेनिंग) फरीदाबाद को शाम 8:00 से सुबह 5:00 बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं 9 जनवरी को सुरेश कुमार नायब तहसीलदार बड़खल को प्रातः 5:00 से शाम 5:00 तक और जयप्रकाश नायब तहसीलदार फरीदाबाद को शाम 5:00 से सुबह 5:00 बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।



