आर्मी से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ 6.76 लाख रुपये की ठगी, आरोपी खाताधारक गिरफ्तार

साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर आर्मी से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ 6.76 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक सचिन(27) वासी मंगोलपुरी राजपार्क दिल्ली को उसके निवास स्थान से 23 अगस्त को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सचिन रेहडी लगाने का काम करता है। उसके नाम पर DG More प्राईवेट इंवेस्टमेंट नामक एक फर्म बनाई हुई है और उस फर्म का चालू खाता भी खुलवाया हुआ है। जिस खाता में ठगी के 5,33,000 रुपये आये थे। आरोपी 9वीं पास है।

जांच में यह भी सामने आया है कि फर्म के इस खाता पर गोवा, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में 6 शिकायते दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार आदर्श नगर वासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया कि 7 जुलाई 2026 को उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश का विज्ञापन देखा, फिर उसके बाद उसे एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोडा गया जहां उसे शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने बारे लालच दिया गया और अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए कुल 6.76 लाख रुपये निवेश करवाये गये। जिसके बाद शिकायतकर्ता को कोई पैसा वापस नही मिला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!