फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाही जारी, अलग-अलग मामलों में दो महिला आरोपी गिरफ्तार, 5.104 किलो ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS व DLF की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर 5.104 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देवली(53) वासी रधबीर नगर कालोनी दिल्ली को 4.700 किलो ग्राम गांजा के साथ राजीव कॉलोनी फरीदाबाद से तथा अपराध शाखा DLF की टीम ने रोमा देवी वासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 56 फरीदाबाद को कलंदर कॉलोनी फरीदाबाद के पास से 404 ग्राम गांजा सहित काबू किया है, जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!