नेशनल स्कूल गेम्स में पारस खोला ने जीता गोल्ड मैडल

रेवाड़ी : रेवाड़ी सैक्टर-4 निवासी पारस खोला पुत्र विपिन यादव ने 66वीं एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स जोकि 6 से 12 जून तक चंद्रो तोमर शूटिंगग रेंज नोएडा स्टेडियम में आयोजित हुई, उसमें 10 मीटर एयर पिस्टल 19 वर्ष आयु वर्ग में टीम इवेंट गोल्उ मैडल प्राप्त किया है। मूल रूप से गांव कवॉली के रहने वाले 17 वर्षीय पारस खोला को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अखिल भारतीय स्तर पर जूनियर वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल में टॉप 20 शूटरों में शामिल किया गया है।

इस उत्कृष्ट खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा राजेंद्र प्रसाद, केच ओमेंद्र सिंह और समस्त परिवार को दिया है। पारस की इस उपलब्धि से उसके परिजनों, जिले व प्रदेश में खुशी की लहर है तथा उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पारस की इस उपलब्धि पर उनके चाचा विनय यादव जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य खेल प्रेमियों व समस्त ग्राम वासियों ने भी इस पारस को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!