देसी कट्टा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 17 दिसम्बर : आरोपी बबलू वासी उसमापुर खुर्जा थाना ककोड़ जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार आज़ाद गुर्जर का मकान नियर SS कान्वेंट पब्लिक स्कूल धीरज नगर फरीदाबाद को अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दशहरा ग्रांउङ बल्लभगढ से काबू किया है। आरोपी से मौके पर देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा बुलंदशहर उत्तरप्रदेश से किसी अंजान व्यक्ति से 5000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में एक मामला चोरी का तथा एक मामला अवैध हथियार का फरीदाबाद में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!