काले दिवस कार्यक्रम में फरीदाबाद की मिलन वाटिका में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामविलास शर्मा ने शिरकत की

फरीदाबाद : भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दु:खद और काले अध्याय 25 जून 1975 आपतकाल के विरोध में मनाए जा रहे काले दिवस कार्यक्रम में फरीदाबाद की मिलन वाटिका में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामविलास शर्मा ने शिरकत की। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने फरीदाबाद पहुंचने पर पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा का स्वागत किया।
मंत्री रामविलास शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि नशा जिंदगी को ना सिर्फ अंधेरे की ओर धकेलती है बल्कि बर्बादी और तबाही का कारण भी बनती है। नशा अपने साथ अंधेरा, बर्बादी और तबाही लेकर आता है।
ज्ञात हो कि हर साल 26 जून को दुनिया भर में नशीली दवाओं के दुरपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन नशीली दवाओं के दुरुपयोग को समाप्त करने और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने वाले जागरुक करने के लिए है।
इस कार्यक्रम में बडख़ल विधायक सीमा त्रिखा, टिपर चन्द शर्मा, नीरा तोमर, रेनू भाटिया के अलावा समस्त भाजपा संगठन के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।



