किसानों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा, दिल्ली जाने पर अड़े हैं प्रदर्शनकारी !

हरियाणा : दिल्ली जाने के लिए पंजाब के किसानों का पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस वालों से टकराव हो गया। किसानों ने आगे बढऩे के लिए बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछारें करके उन्हें रोकने की कोशिश की। फिलहाल, हरियाणा में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने 8 जगहों पर नाका लगाया है और पांच हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात किए हैं। किसान हरियाणा में प्रवेश कर दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पूरी तरह सील हैं। हरियाणा पुलिस ने दोनों राज्यों की सीमाएं सील करके बैरिकेडिंग कर कंटीली तारें और पत्थर लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया है। लेकिन सभी नाकों पर काफी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं।

इससे पहले बठिंडा से लगती हरियाणा सीमा पर डूमवाली के रास्ते किसानों ने हरियाणा में घुसने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने बैरियर पर पत्थर और बैरिकेड लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। इसके बाद किसान डूमवाली में ही सडक़ पर टेंट लगाकर पक्के धरने पर बैठ गए। बठिंडा से कई सौ किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर डबवाली होते हुए दिल्ली जाने की कोशिश में थे। रात को और भी किसान यहां पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!