अखिल वीर गुर्जर महासभा द्वारा मिहिरोत्सव पर्व मनाया

फरीदाबाद, 21 अगस्त। मिहिरोत्सव पर्व के अवसर पर मिहिर भोज की मूर्ति को साक्षी मानकर व अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के बैनर तले गांव मंधावली में समस्त ग्राम वासियों के साथ मिहिरोत्सव पर्व मनाया गया। इस मौके पर सामाजिक दूरी का पालन किया गया। ग्राम वासियों ने इस मौके पर एक हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया। जिसमें भाईचारा, समरसता व प्रेम भरा संदेश ग्राम वासियों ने समस्त दुनियां के सामने रखा। ग्राम वासियों ने इस अवसर पर बढ़-चढ़ कर भाग लिया व भविष्य में सम्राट मिहिर भोज के पद चिन्हों पर चल कर प्रे्रम व सामंजस्य स्थापित करने की कसम भी खाई।
हवन समाप्ति के बाद मिहिर भोज सम्राट की मूर्ति पर माला अर्पित की। इसके बाद ग्राम वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया व अपने-अपने घरों पर जाकर ग्राम वासियों ने प्रसाद के रूप में हलवा पूड़ी, बनवाएं व घर-घर में खुशियां मनाते हुए पर्व को प्रेमपूर्वक मनाया। इस अवसर पर रोहित छाबड़ी, मोहित छाबड़ी, मास्टर बृजपाल छाबड़ी, दुष्यंत नागर, हरीश बॉक्सर, चौधरी राजबीर, कुलदीप छाबड़ी सहित गांव मंधावली के युवा मौजूद थे।



