सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने 900 से अधिक विद्यार्थियों और अध्यापकगणों को यातायात नियमों, साइबर ठगी, नशा के दुष्परिणाम, महिला सुरक्षा की जानकारी देकर किया जागरुक

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने वीडियो वेन के माध्यम पाल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीवन नगर, और राजकीय प्राइमरी स्कूल, अगवानपुर डेरी में “पुलिस की पाठशाला” के द्वारा 900 से अधिक विद्यार्थियों और अध्यापकगणों को यातायात नियमों, साइबर ठगी, नशा के दुष्परिणाम, महिला सुरक्षा की जानकारी देकर जागरुक किया है।

साइबर फ्रॉड-

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया। उन्हें समझाया गया कि सोशल मीडिया अकाउंट्स को सुरक्षित रखना कितना आवश्यक है। इसके लिए निम्नलिखित सुझाव दिए गए:

अपनी प्रोफ़ाइल को लॉक रखें।

अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल या वीडियो कॉल अटेंड न करें।

व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

नशे के दुष्परिणाम व बचाव-

नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलवाई गई। अवैध नशे की बिक्री की जानकारी हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508 91508 पर देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही, सभी को यह समझाया गया कि हमें मिलकर अपराध मुक्त, नशा मुक्त और सड़क दुर्घटना मुक्त फरीदाबाद का निर्माण करना है।

यातायात नियमों-

यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई और सभी को समझाया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करना कितना महत्वपूर्ण है। इसके फायदे भी बताए गए, जैसे: घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सकता है और उसकी जान बच सकती है

तंबाकू मुक्त परिसर

अपने रिहायशी इलाकों और स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस सामूहिक प्रयास में पुलिस का सहयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया ताकि फरीदाबाद को एक सुरक्षित शहर बनाया जा सके, जहां कोई अपराध न हो। फरीदाबाद पुलिस का यह संकल्प है कि वह हर एक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और नशा मुक्ति, अपराध मुक्ति, और सड़क सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!