कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सुनी मंडी व्यापारियों की समस्याएं

  • अधिकारियों को दिए व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए दिशा निर्देश

फरीदाबाद/बल्लभगढ़ : प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ अनाज मंडी के आढ़तियों की सेक्टर-8 कार्यालय पर समस्याएं सुनी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि लोगों की सामाजिक समस्याओं के निवारण के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में बल्लभगढ़ की जनता की स्ट्रीट लाइटिंग, बिजली, गन्दे पानी की निकासी, आधुनिक तकनीक से सीवरेज व्यवस्था तथा स्वच्छ पेयजल सप्लाई और आरएमसी सड़को सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का प्रयत्न किया जा रहा है। बल्लभगढ़ का चहुमुखी विकास करने का कार्य निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मंडी के व्यापारियों की समस्याओं का निपटारा करें।

प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने बकरीद पर सेक्टर- 62 निवासी फखरुद्दीन शाह पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंक मोर्चा हरियाणा प्रदेश को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि तीज और त्यौहारों से समाज में भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। लोग एक दूसरे के साथ मन तथा मतभेद भुलाकर हर्ष और उल्लास के साथ त्योहार मनाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, दिनेश बाठला, मंडी के गणमान्य व्यापारी और मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!