कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को मजदूर संघ ने किया सम्मानित

  • सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने के फैसले का किया स्वागत

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 7 अगस्त। हरियाणा प्रदेश के परिवहन,ख़ान एवं भू विज्ञान कौशल एवं निर्वाचन मंत्री मूलचंद शर्मा का भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज शनिवार को उनके सेक्टर-8 स्थित कार्यालय पहुंचकर शॉल और नारियल भेंट कर उनका सम्मान किया। भारतीय मजदूर संघ ने हरियाणा सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का स्वागत किया गया है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देगी, इसीलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। सम्मान के मौके पर भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह फैसला पूरे देश के ठेके लगे कर्मचारियों के लिए एक मिसाल कायम होगा।

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने इस अवसर पर सभी मजूदर संघ के पदाधिकारियों को बधाई भी दी । इस अवसर पर मजदूर संघ के फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष आरसी कटोच के अलावा पदाधिकारी नीरज त्यागी, शैलेश चौधरी व नवीन रावत मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!