कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय सेना की भर्ती रैली स्थगित : यशपाल

- स्पोटर्स स्टेडियम में 17 नवंबर से छह दिसंबर तक आयोजित की जानी थी भर्ती रैली
फरीदाबाद। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा फरीदाबाद के स्पोटर्स स्टेडियम सेक्टर-12 में 17 नवंबर से 6 दिसंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाना था। जिला में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब इस भर्ती रैली को स्थागित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली की आगामी तिथि की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।



