कोरोना महामारी को लेकर मिशन जागृति की महिला शाखा ने मास्क और साबुन बांटें

फरीदाबाद 5 जून। मिशन जागृति की महिला टीम ने ‘जागते रहो, जगाते रहो’ अभियान के तहत सेक्टर 2 बल्लभगढ़ में 200 मास्क और साबुन बाटे। वहीं सुनीता रानी, संगीता नेगी, लता सिंगला अरुणा चौधरी, सुष्मिता भौमिक ने मजदूरों को कोरोना महामारी के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर सुनीता रानी और संगीता नेगी ने मजदूरों को उनके घरों में जाकर जागरूक किया किया कि किस प्रकार उनको खुद को सुरक्षित रख कर काम करना है!

लता सिंगला और अरुणा चौधरी ने बताया की मिशन जागृति की महिला शाखा के द्वारा लगातार लोगों को ‘जागते रहो जगाते रहो’ अभियान के साथ जोड़ कर उनके साथ काम किया जा रहा है! सुष्मिता भौमिक ने कहा कि ये लड़ाई लंबी चलेगी और इसमे मिशन जागृति का हर एक स्वम सेवक निस्वार्थ भाव से बिना रूके, बिना थके प्रशाशन के नियमों का पालन करते हुए सेवा करते रहंगे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!