अवैध नशा बेचने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में 550 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अवैध नशा बेचने के दो अलग-अलग मामलो में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए राहुल वासी यमुना विहार, दिल्ली को 350 ग्राम गांजा सहित दशहरा ग्राउड सेक्टर-31 के पास से गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में बताया वह 1 किलो गांजा 8000 रूपये में दिल्ली सदर बाजार से खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था।

वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने पवन वासी तिगांव को 200 ग्राम गांजा सहित तिगांव से काबू किया है। आरोपी ने बताया कि उसने 200 ग्राम गांजा फरीदाबाद में ही किसी अंजान व्यक्ति से खरीदा था, जिसको बेच कर मुनाफा कमाना चाहता था। आरोपी पर पूर्व में भी एन.डी.पी.एस. के चार मामले दर्ज है।

दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!