फरीदाबाद में सृष्टि बचाओ संस्था ने डबुआ चौक पर किया हलुआ वितरण

फरीदाबाद 27 अप्रैल। सृष्टि बचाओ संस्था के सदस्यों ने अध्यक्ष भगवानदास भारद्वाज की शादी की 39वीं वर्षगांठ के अवसर पर फरीदाबाद के डबुआ चौक पर हलुआ वितरित किया। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों जोकि कोरोना महामारी के चलते लॉक डाऊन में फंसे हुए हैं एवं उनके पास रोजी-रोटी का साधन नहीं उनको हलुआ खिलाया गया।
इस अवसर पर बीजेपी नंगला मंडल अध्यक्ष कविन्दर चौधरी एवं डबुआ पुलिस चौकी प्रशाशन ने सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए हलुआ वितरण में सहयोग किया। इस अवसर पर बीजेपी नंगला मंडल अध्यक्ष कवीन्द्र चौधरी, संस्थापक संतोष शर्मा, अध्यक्ष भगवानदास भारद्वाज, उपाध्यक्ष नीरज पांडे, संस्था प्रवक्ता टेकचंद, श्यामसुन्दर, सुमित रावत, राजू शर्मा, काके, बबलू, मनोज, दीपक आदि संस्था के सदस्य उपस्थित थे।



