क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने वाहन चोर आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर योगवेन्द्र की टीम ने एक वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहित है। आरोपी मूल रूप से पलवल जिले के असावटी गांव का रहने वाला है। हाल में फरीदाबाद के हार्डवेयर चौक के पास लोहार झुग्गियों में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित बाटा चौक से काबू किया है। स्कूटी का पता करने पर पता चला कि स्कूटी का चोरी का मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज है। आरोपी को थाना कोतवाली के चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी लोहार का काम करता है। आरोपी ने यह स्कूटी कोतवाली पार्क से चोरी की थी। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!