मुख्यमंत्री खट्टर के जन्म दिवस के मौके पर आबकारी भवन को सैनेटाईज कर केक काटा गया

फरीदाबाद। जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के जन्म दिवस के मौके पर सैक्टर-12 स्थित आबकारी भवन को सैनेटाईज किया। इस अवसर पर प्रधान संदीप सेठी ने जिला टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यालय में अपने पदाधिकारियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग कर केक भी काटा।

प्रधान संदीप सेठी ने कहा कि सरकार द्वारा जिला आबकारी एवं कराधान कार्यालय पिछले दिनों खोल दिया गया था, लेकिन जिला टैक्स बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल के जन्मदिवस पर अपने कार्यालय सहित पूरे भवन को सैनेटाईज किया और फिर मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाते हुए केक भी काटा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने भगवान से इस महामारी को जल्द से जल्द समाप्त करने व मुख्यमंत्री की दीघार्यु की कामना भी की। इस अवसर पर मार्किट कमेटी बल्लभगढ़ के चेयरमैन एवं अधिवक्ता हुकुम सिंह भाटी, संजय डिन्डे, सत्यवान नरवाल, एस के भारद्वाज, महेश शर्मा, दीपक गेरा, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान यशपाल शर्मा, एल. आर. शर्मा, विपुल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!