खेड़ा खलिलपुर (मेवात) प्रकरण में निर्दोष व्यक्तियों की गिरफ्तारी को लेकर फरीदाबाद जिला उपायुक्त को दिया ज्ञापन

फरीदाबाद : खेड़ा खलिलपुर (मेवात) प्रकरण में निर्दोष व्यक्तियों की गिरफ्तारी को लेकर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने फरीदाबाद जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पूलिस प्रसाशान द्वारा निर्दोष लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया एवं कुछ को तो गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने जिला उपायुक्त से गुहार लगाई है कि निर्दोष लोगों को तुरन्त प्रभाव से छोड़ा जाए। वे सभी एवं उनके परिवार को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। वहीं पूरा गांव और गुर्जर समाज प्रसाशान की कारवाई से नाराज है। उन्होंने आग्रह किया कि उचित अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की जाए। वहीं जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस पर चर्चा करेंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री गौरव तंवर, राष्ट्रीय संघटन मंत्री महेश फागना, जिला उपाध्यक्ष पप्पू गुर्जर, रवि नगर, प्रमोद गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!