भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी लुटेरी है : ममता

कोलकाता, 20 मार्च : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा की आलोचना करते हुए उसे दुनिया में ‘‘सबसे बड़ी लुटेरी’’ पार्टी बताया और कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भगवा पार्टी पर दंगों की साजिश रचने, लोगों की हत्या करने तथा दलित लड़कियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी ‘तोलाबाज’ है…देखिए पीएम केयर फंड के तहत उसने कितना पैसा इकट्ठा किया। अगर पश्चिम बंगाल के लोग शांति चाहते हैं और दंगों से मुक्त राज्य चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।’’ पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से चुनाव होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!