भाभी की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस थाना छांयसा की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस थाना छांयसा में रिंकू वासी गांव नहरवाली, फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया उसका चाचा दर्शन उनके घर के आगे गाली गलौच कर रहा था। जब उसकी मॉ ने चाचा को टोका तो वह धमकी देकर वहां से चला गया। जब शाम को शिकायतकर्ता की मॉ घूमने के लिए बच्चों के साथ बाहर गयी हुई थी तब उसके चाचा दर्शन ने पीछे से जाकर उसकी मॉ के सिर पर वार कर दिया। जिस शिकायत पर पुलिस थाना छांयसा में हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना छांयसा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दर्शन वासी नहरवाली, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और पहले भी कई बार इसने शिकायतकर्ता के परिवार के साथ गाली गलौच की है। आवेश में आकर आरोपी ने अपनी भाभी के सिर पर वार कर दिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!