गौ रक्षको ने 21 गौवंश से भरा 10 टेरी ट्रक पकड़ा

फरीदाबाद, 11 जून। आये दिन गायों को ट्रकों व अन्य वाहनों में भरकर ले जाने के मामला प्रकाश में आ रहे हैं। अभी एक दिन पहले भी गौ रक्षकों ने कई गायों को मुक्त कराया था और आज फिर गौ रक्षकों ने 21 गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौ रक्षा दल पलवल, लिव फॉर नेशन सगंठन हरियाणा, मोनु मानेसर और गौ रक्षा दल बिछौर को सुचना मिली की एक दस टेरी गाड़ी युपी से भरकर मेवात जाएगी। सूचना मिलते ही गौ रक्षकों ने घात लगाई और पलवल केएमपी होते हुवे कुछ देर बाद गाड़ी आती दिखाई दी। तुरन्त उन्होंने गाड़ी को पकड़ा जिसमें 21 गौवंश थे, जिसको बहीन गौशाला छोड़ा गया। जिसमें से छ: गौवंश गौ लोक चले गए।

इस मौके पर मोनू मानेसर, अशोक मानेसर, गौ सेवक शैलेन्द्र हिन्दू, अनिल कौशिक पुरखासिया, पुनीत वशिष्ठ, मनोज, विष्णु, प्रदीप, अरुण, विक्रम ठाकुर, कपिल, प्रवीण वशिष्ठ, राहुल, अशोक, लोकेश, कृष्ण, मोहित, प्रताप, सतवीर, राजेश, सतीश, मुकेश आदि गौभक्त मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!