वासुदेव अरोड़ा ने तिरंगे को किया नमन

फरीदाबाद : सेक्टर 10 रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रधान रेखा चौधरी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता वासुदेव अरोड़ा ने उक्त सेक्टर निवासिओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता वासुदेव अरोड़ा ने प्रदेश वासिओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमें कभी नहीं भूलना चाहिए, आज के दिन उन वीर स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग, संघर्ष व बलिदान को याद करने का दिन है। जिनके बलिदानों के बाद हमें आज़ादी का मुँह देखना नसीब हुआ। श्री अरोड़ा ने कहा की देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर विकास और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, इसलिए हमें भी प्रधान मंत्री का साथ देते हुए देश हित उन्नति में उनका साथ देने की आवश्यकता है।

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता दीक्षा गख्खड़, धीरज चौधरी वाईस प्रेसिडेंट, वैभव ठाकुर जनरल सेक्रेटरी, गौरव खुराना कोषाध्यक्ष, डॉ. सी. वी सिंह, राजेश चौहान, वेद अरोड़ा, एम. एल गोयल, राजपाल शर्मा, विजय अरोड़ा, इंदिरा देवी, कविता, रानू चौधरी, आशा दीवान, विकास कथूरिया सहित सैंकड़ो लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!