शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, विकसित भारत बनाना हमारा संकल्प : पंकज पूजन रामपाल
देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा : पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों के त्याग, तपस्या, समर्पण और संघर्ष की याद दिलाता है, जिनके बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और देशहित में अपना योगदान देने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से समाजसेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
श्री रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ विश्व पटल पर आगे बढ़ रहा है। देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आप सभी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगायें और शहीदों की स्थली, शहीद स्मारक, शहीदों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलायें और उनके परिवारों को सम्मानित करने का कार्य करें । इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यालय की स्वच्छता की और इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि कार्यालय ही कार्यकर्ताओं का मंदिर होता है और सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय की स्वच्छता कर इसी बात को चरितार्थ किया है|
इस अवसर पर जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, धर्मवीर भड़ाना, सचिव गिर्राज त्यागी, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला कार्यकारिणी सदस्य शालिनी मंगला, खुशबु सिंह,ओमबीर,संदीप कौर, मेघना श्रीवास्तव, मुरारी लाल गर्ग,रेशम सिंह, राजेन्द्र तालान,प्रियंका विष्ट,राजबाला सरधाना, प्रवीण चौधरी, अश्वनी गुलाटी, राधेश्याम भाटिया,रिंकू सिलानी,सचिन गुप्ता, कृष्ण हांडा, त्रिपुरारी सिंह, अभिषेक राणा एवं अन्य कार्यकर्त्ता मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।



