जीप नील गाय से टकरा कर पलटी, महिला की मौत

जयपुर, 15 अप्रैल : राजस्थान के अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में सुबह एक जीप नील गाय से टकरा कर पलट गई जिससे जीप में सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेघा हाइवे पर दरदून गांव के पास एक जीप नील गाय से टकरा कर पलट गई जिससे जीप में सवार उत्तरप्रदेश निवासी कमला देवी जाट (30) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि तीन घायलों में से दो गंभीर घायलों को अजमेर रैफर किया गया है।



