जीवा पब्लिक स्कूल में परंपरागत विदाई समारोह का आयोजन

फरीदाबाद 1 फरवरी। सैक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने बारहवीं कक्षा के छात्रों को यह पार्टी दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। विद्यालय के तीनों संकायों के छात्रों ने समान रूप से भावनात्मक तरीके से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत ढंग से हवन करके किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान, प्रशासनिका मुक्ता सचदेव, प्रधानाचार्या देविना निगम सभी अध्यापकों एवं छात्रों के साथ इस हवन में पूर्ण श्रद्घा के साथ उपस्थित रहे व आशीर्वाद प्राप्त किया। जीवा पब्लिक स्कूल में प्रत्येक अवसर पर भारतीय संस्कारों का समावेश किया जाता है, जिससे छात्र अपनी संस्कृति को अवश्य याद रखें एवं उनका पालन करें।

इसके उपरांत ग्यारवीं के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनेक प्रकार के नृत्य एवं नाटिका प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में छात्रों ने मनोरंजन तो प्रस्तुत किया ही साथ ही इन्होंने भावनात्मक पल भी प्रस्तुत किए जो छात्रों ने विगत वर्षों में विद्यालय में प्राप्त किए। बारहवीं के छात्रों ने भी अपने हृदयगत भावों को अपने विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया एवं अपने अध्यापकों व स्कूल प्रबंधक को भी धन्यवाद किया।
विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने सभी छात्रों को संबोधित किया एवं बताया कि छात्र जीवन में नई ऊचाईयों को छूने का प्रयास करें, इसलिए वे सर्वप्रथम अपने चरित्र का निर्माण करें, समाज व राष्टï्र के लिए अवश्य सोचें। उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान, प्रशासनिका मुक्ता सचदेव व प्रधानाचार्या देविना निगम ने भी सभी बारहवीं के छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!