जेजेपी नेता माणिक मोहन शर्मा ने गांव सदपुरा की बिजली को नीमका गांव से जोडऩे की मांग की

फरीदाबाद 22 जून। जेजेपी नेता माणिक मोहन शर्मा ने एक्सईएन और एसडीओ से अपने पैतृक गांव सदपुरा की बिजली को नीमका गांव से जोडऩे की मांग की। नहर पार के सदपुरा गांव में उपभोक्ताओं को रोजाना 15-18 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। गांव वासियों की शिकायत है कि गांव में बिजली कभी भी गुल हो जाती है। ऐसे में लाकडाऊन में घर पर रह रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासतौर पर बच्चों और उन साथियों को जो घर से ही अपने अपने कार्य कर रहे है। गांव वासियों ने बताया कि जब भी बिजली कटौती का कारण अधिकारियों से पुछा जाता है तो कोई जानकारी नहीं दी जाती। ऐसे में यह मामला सदपुरा गांव के सरपंच शिव कुमार द्वारा जेजेपी नेता व अधिवक्ता पंजाब एवम् हरियाणा उच्च न्यायालय माणिक मोहन शर्मा के संज्ञान में आया।
कल उन्होंने इस मामले में एसडीओ (रजत) से इस विषय पर चर्चा की। जेजेपी नेता माणिक मोहन शर्मा ने एसडीओ से अपने पैतृक गांव सदपुरा की बिजली को नीमका गांव से जोडऩे की मांग की। बिजली समस्या को लेकर उस पर कार्यवाही हो रही है, एसडीओ एवं एक्सईएन दोनों इस समस्या पर मौके पर है और मोबाइल के माध्यम से उनकी बात हुई। उन्होंने बिजली कि समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया और अपनी टीम के साथ बिजली समस्या को दूर करने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि जल्द ग्राम वासियों को इस समस्या से निजात मिलेगा और सब ग्राम वासी इतनी गर्मी में राहत की सांस लेंगे।



