एमडीयू की यूजी-पीजी परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा 144 लागू

– परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट भी बंद रहेगी

फरीदाबाद, 15 सितम्बर। जिला मजिस्ट्रेट यशपाल ने महर्षि दयानंद विश्विद्यालय (एमडीयू) की 15 सितंबर से शुरू होने वाली यूजी व पीजी कक्षाओं की सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं।

अपने आदेशों में जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि एमडीयू की यूजी व पीजी की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं 15 सितंबर 2020 से दो सत्रों में शुरू हो रही हैं। इनमें प्रात:कालीन सत्र सुबह 10:00 बजे से 11:45 बजे तक और सांयकालीन सत्र दोपहर 2:00 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आस-पास व्यक्तियों के किसी भी तरह के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा 100 मीटर के दायरे में सभी फोटोस्टेट व फैक्स की सुविधा भी पूरी तरह से बंद रहेगी। यह आदेश 15 सितंबर 2020 से परीक्षा संपन्न होने तक लागू रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!