जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में खेली गयी फ़ूलों की होली

फरीदाबाद, 17 मार्च : होली के उपलक्ष में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ओर से ‘होली मिलन’ कार्यक्रम आयोजित गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा फूलों और रंगों से होली खेली गई।

समारोह में कुलपति प्रो एस के तोमर ख़ासतौर पर मौजूद रहे। कुलपति प्रो तोमर ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है।

समारोह का आयोजन डीन इंस्टीट्यूशन प्रो तिलक राज और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो लखविंदर सिंह की देखरेख में किया गया।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ एस के गर्ग, सभी डीन और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। सभी ने समारोह में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया और फूलों व रंगों से होली खेली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!