फरीदाबाद के कलाकारों ने अभिनेता दिलीप कुमार को दी श्रद्धांजलि

फरीदाबाद : ग्लोबल फ्रेम आर्ट द्वारा एन.एच.एक स्थित कार्यालय पर अभिनेता दिलीप कुमार की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें फरीदाबाद में रहने वाले फिल्म निर्माता व कलाकारों ने अभिनेता दलीप कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रुप से फिल्म निर्माता प्रदीप गुप्ता, रमाकांत तिवारी, कलाकार अशोक डी स्टार, कोर्डिनेटर संजू सांवरिया, अभिनेत्री विंध्या गुप्ता कलाकार इंद्रा सिंह, पल्लवी सिंह, समाजसेवी सुरेश सिंह, मनीष शर्मा आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर फिल्म निर्माता प्रदीप गुप्ता ने अभिनेता दिलीप कुमार की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभिनेता दिलीप कुमार हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके है। अभिनेता दिलीप कुमार को उनके दौर का बेहतरीन अभिनेता माना जाता है। त्रासद या दु: खद भूमिकाओं के लिए मशहूर होने के कारण उन्हें ट्रेजिडी किंग भी कहा जाता था। उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कोर्डिनेटर संजू सांवरिया व रमा तिवारी ने कहा कि दिलीप कुमार साहब की पहली फिल्म ज्वार भाटा थी, जो 1944 में आई। 1949 में बनी फिल्म अंदाज़ की सफलता ने उन्हे प्रसिद्धी दिलाई। इस फिल्म में उन्होने राज कपूर के साथ काम किया। दीदार 1951 और देवदास 1955 जैसी फिल्मो में दुखद भूमिकाओं के मशहूर होने के कारण उन्हे ट्रेजिडी किंग कहा गया। मुगले-ए-आज़म 1960 में उन्होने मुगल राजकुमार जहांगीर की भूमिका निभाई। यह फिल्म पहले ब्लैक एण्ड व्हाईट और 2004 में रंगीन बनाई गई। उन्होंने 1961 में गंगा जमुना फिल्म का निर्माण भी किया, जिसमे उनके साथ उनके छोटे भाई नासीर खान ने काम किया।



