क्राइम ब्रांच 56 ने 4 पेटी अवैध देसी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जोगिंदर है जो सारण एरिया के नंगला एनक्लेव पार्ट टू का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध शराब तस्करी करते काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध देसी शराब की 4 पेटी बरामद की गई। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को सारण थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए अवैध शराब बेचता है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पास के ठेकों से शराब लाकर इसे महंगे दामों पर भेचता है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी अवैध शराब के तीन मुकदमे दर्ज हैं जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी को अवैध शराब तस्करी करते काबू किया गया था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!