जगजीत सिंह नैन को प्रधान बनने पर पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला व किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फरीदाबाद के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने दी बधाई

फरीदाबाद : ब्लॉक डी 2 सैक्टर-10, फरीदाबाद का रजिस्ट्रेशन न0-02120 होने पर जगजीत सिंह नैन को प्रधान बनने पर पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला व किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फरीदाबाद के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने उनके मकान न० 83,84, सैक्टर-10, पर जाकर उन्हे अपनी व ब्लॉक निवासियो की तरफ से बधाई दी। सम्मान के तौर पर उन्हे ब्लॉक की तरफ से पगडी बांधकर उन्हे शुभकामनाए दी गई।

पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला ने इस मौके पर कहा कि ब्लॉक डी 2 पानी,सीवर,बिजली की भारी किल्लत मे है।इन सभी समस्याओ के निवारण के लिए आरडब्लूए का रजिस्ट्रेशन होना बहुत जरूरी था। इसे लेकर जल्द से जल्द नए प्रधान के साथ मिलकर समस्याओं का निवारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जगजीत सिंह नैन समाजिक कार्यकर्ता है जो आए दिन समस्याओ को उठाते रहे है।

वशिष्ठ ने कहा कि प्रधान के साथ मिलकर पूरे ब्लॉक मे नई लाईटे लगाई जायेगी और पौधा रोपण किया जायेगा और जल्दी ही पार्क हॉस्पिटल वाली रोड पर जो गन्दगी के ढेर लगे हुए है उनको वहां से साफ करवाया जायेगा और उसके बावजूद भी अगर वहां पर किसी ने इस रोड पर गन्दगी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी और जो ब्लॉक डी 2 मे अधूरा समुदाय केन्द्र जिसकी बिल्डिग अधूरी है उसे जल्द से जल्द स्थानीय विधायक के साथ मिलकर उसे जल्दी से जल्दी पूरा कराया जायेगा । इसका काम पूरे होने से ब्लॉक के लोगो को बैठने व समाजिक कार्य के लिए व लाईब्रेरी की व्यवस्था मिल सकेगी।

प्रधान जगजीत नैन ने कहा कि जल्दी ही ब्लॉक 2 सेक्टर 10 की बैठक बुलाई जायेगी जिसमे नई कार्यकारणी की घोषण की जायेगी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता आर पी नागर, सतीश अग्रवाल, रमेश चांदना, राजेन्द्र गुप्ता व अन्य लोग बधाई देने के लिए मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!