दिव्यांग लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे ऋण स्वीकृति पत्र : उपायुक्त जितेंद्र यादव

- 10 दिव्यांग लाभार्थियों के दिए जाएँगे ऋण स्वीकृति पत्र
- आगामी 10 मई को ऋण स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को सौंपे जाएँगे
फरीदाबाद, 06 मई। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत सावधि ऋण योजना में जिला प्रबंधक, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम ने 10 दिव्यांग लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत करने के उपरान्त ऋण राशि उनके खाते में भेजने हेतु स्वीकृति पत्र तैयार कर लिए हैं। इन स्वीकृति पत्रों को दिनांक 10 मई को 3:00 बजे सेक्टर 12, लघु सचिवालय कमरा नम्बर 603 में लाभार्थियों को सौंपे जाएँगे।



