दुधौला गांव के अजय व साबुउद्दीन ने किया पृथला क्षेत्र का नाम रोशन : नयनपाल रावत

  • विधायक ने दोनों होनहार युवाओं को उनकी उपलब्धि पर किया सम्मानित

फरीदाबाद : पृथला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दुधौला के अजय कुमार ने आइएएस बनकर और गांव के युवा साबुउद्दीन ने पानी में वेल्डिंग करने का अविष्कार करके पूरे क्षेत्र का नाम न केवल हरियाणा बल्कि देशभर में रोशन किया है। आज हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने इन दोनों ही युवाओं का स्वागत कर उन्हें उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि अगर दृढ़ निश्चय हो तो सभी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और अजय कुमार ने यह कर दिखाया, उसने आइएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक नया कीर्तिमान रचा है और उसने साबित कर दिया कि शहर ही नहीं बल्कि गांव के युवा भी पढ़ाई-लिखाई में अब पीछे नहीं है। वहीं गांव के ही सहाबुद्दीन ने पानी में भी वेल्डिंग करने का जो आविष्कार किया है उससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेकर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। इस मौके पर समस्त ग्राम वासियों ने दोनों युवाओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं विधायक नयनपाल रावत ने भी अजय और साबुद्दीन शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि आज मोदी और मनोहर सरकार युवाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी हरियाणा का दबदबा रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी भी अब की बार हरियाणा कर रहा है जो गर्व की बात है और प्रदेश के खिलाडियों को इससे पूरा प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने दोनों युवाओं के परिजनों को उनके बच्चों की उपलब्धि पर बधाई और अन्य युवाओं से आह्वान किया कि वह भी भविष्य में अपना लक्ष्य चिहिन्त करके अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करे।

वहीं आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवा अजय कुमार ने बताया कि उनके परिवार और गांव वासियों के सहयोग से ही वह यहां तक पहुंचे हैं और उनकी इच्छा है कि अच्छे काम करके अपने गांव और देश का नाम रोशन कर सकें। वही जामिया मिलिया में कार्यरत इंजीनियर सहाबुद्दीन ने का कहना है कि वह अपने इस अविष्कार से आगे भी नित.नए कारनामें करेंगे और अपने गांव और देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर सुंदर सरपंच, वीरचंद पहलवान, गजराज खुटेला, गंगाराम शास्त्री, किशोरी लाल, विनोद जैलदार, करतार जैलदार, हरबंस, अनीश खान, दिगंबर चौधरी, ज्ञान कौशिक, महावीर मास्टर, महिपाल सरपंच, धर्मपाल सरपंच, बिशन मास्टर, कैप्टन वेदपाल, रणवीर सिंह, सुरेश कुमार, दुर्वेश, सुनील चौधरी, रघुनाथ नंबरदार सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!