शिक्षाविद् डा. मानव शर्मा हरियाणा रत्न अवार्ड से सम्मानित

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : डिस्कवरी फाउंडेशन के बैनर तले हरियाणा रत्न अवार्ड से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रमुखों को नवाजा गया। इसी कड़ी में फरीदाबाद के जाने-माने शिक्षाविद् डा. मानव शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डिस्कवरी फाउण्डेशन के अध्यक्ष मामेन्द्र शर्मा, निशा के अध्यक्ष डा. कुलभूषण शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बडख़ल क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, एनआईटी क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के मीडिय़ा एडवाईजर राजीव जेटली, राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी मौजूद रहे। इस समारोह की अध्यक्षता जीवा स्कूल के चेयरमैन डा. ऋषिपाल चौहान ने की। मंच संचालन शिवानी भारद्वाज व संजू सावंरिया ने किया। वहीं जीवा स्कूल, सोनी स्कूल, जैन स्कूल तथा जागृति कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!