धर्मेन्द्र भाटी बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यालय सचिव

फरीदाबाद : धर्मेन्द्र भाटी ने कहा है कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास’ की नीति के तहत शहरों व गांवों का समूचा विकास कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र में जहां प्रधानमंत्री मोदी विकास की गंगा बहा रहे हैं, वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। धर्मेन्द्र भाटी ने कहा कि फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा सहित अन्य भाजपा विधायक मिलकर फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितना विकास भाजपा सरकार में फरीदाबाद जिले का हो रहा है, उतना विकास आज तक किसी भी पूर्व की सरकार में इस जिले में नहीं हुआ।

फरीदाबाद के युवा नेता धर्मेन्द्र भाटी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला कार्यालय सचिव मनोनीत किया गया है। युवा मोर्चा का जिला कार्यालय सचिव बनने पर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के पंकज सिंगला ने जिला कार्यालय सचिव को बधाई दी और उम्मीद जताई कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में युवाओं को पार्टी से जोडऩे में धर्मेन्द्र भाटी अहम् भूमिका निभाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर धर्मेन्द्र भाटी ने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है और जिस तरह उन्हें भी पहले से और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है वो दिखाता है कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही लोकतंत्र के हिसाब से चलती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!