सर्व ब्राह्मण जाग्रती मंच के द्वारा ऑनलाइन आध्यात्मिक प्रतियोगिता का आयोजन

फरीदाबाद 30 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण जाग्रती मंच के द्वारा आध्यात्मिक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 10 साल तक की उम्र के बच्चों के द्वारा 11 बार गायत्री मंच का उच्चारण करके उसकी वीडियो बनाकर उनको मेल करना है एवं फेसबुक पर अपलोड करके सर्व ब्राह्मण जाग्रती मंच को टैग करना है। इस वीडियो मैं सबसे पहले अपना परिचय, नाम, उम्र, पता रिकॉर्ड करना है उसके बाद 11 बार गायत्री मंत्र (उच्चारण में आपकी आवाज़ स्पष्ट एवं लय में होनी चाहिए)। इसमे पहले 3 स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा एवं अन्य बच्चों को प्रोत्साहन सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आप इस Mail ID :sbrahmanjm@gmail.com पर भी जानकारी ले सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!