चार जिलों में कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही सरकार !

हरियाणा के चार जिलों में बढ़ते कोरोना केस के कारण सरकार कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर रही है। ये चार जिलें गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर हैं, जिनकी सीमाएं दिल्ली से लगी हुई है। हरियाणा के सबसे ज्यादा केस गुड़गांव और फरीदाबाद से आ रहे हैं। सोनीपत में भी आंकड़ा बढ़ रहा है। इसके पीछे की वजह दिल्ली से सटे होना है। कर्फ्यू या लॉकडाउन लगाने के लिए हरियाणा के गृह मंत्री ने संकेत दिए हैं। इस संबंध में गृह मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, इसके बाद तय होगा कि इसका स्वरूप क्या होगा।

हालांकि इन इलाकों में कर्फ्यू को लेकर कुछ नेता व अधिकारी हक में नहीं हैं, क्योंकि इससे उन्हें लगता है कि सबसे ज्यादा औद्योगिक गतिविधियां एनसीआर के इन चारों जिलों में होती हैं। इस कारण कामकाज प्रभावित हो सकता है, लेकिन अनिल विज की दलील है कि यदि लोग स्वस्थ होंगे तो वह कामकाज कर सकने की स्थिति में रह सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!