उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न, बीजेपी नेता उमेश भाटी पूजा में हुए शामिल

छठ पूजा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व : उमेश भाटी

  • उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया।

फरीदाबाद, 08 नवंबर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ठाकुर उमेश भाटी ने भगवान सूर्य की उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व “छठ पूजा” की सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामनाएं देते हुए तिगांव विधानसभा में आयोजित विभिन्न छठ घाटों पर जाकर पूजा में शामिल हुए। उमेश भाटी ने बसंत पुर घाट, विष्णु एन्क्लेव घाट, अशोका एन्क्लेव घाट पर जाकर छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए, बसंत पुर घाट पहुंचने पर छठ पूजा समिति की और से उनका स्वागत फूल मालाओं से किया गया। अपने संबोधन में बीजेपी नेता उमेश भाटी ने कहा कि छठ पूजा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। छठी मैया की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना करते है।

उमेश भाटी ने एक अन्य घाट पर सुबह के समय उगते सूरज को अर्घ्य देने पहुंची माताओं बहनों के सम्मान में कहा की वह नमन करते है अपनी माताओं बहनों को जो 36 घंटे बिना पानी और अन्न के रहती है। उन्होंने कह की छठ पर्व भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह पर्व माताओं द्वारा अपनी संतानों की दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए निर्जला व्रत रखने की परंपरा को दर्शाता है। यह व्रत तप और समर्पण का प्रतीक है, जिसमें डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है। उन्होंने कह की वह छठी मैया से सभी के घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे ऐसी प्रार्थना करते है।

इस मौके पर गगन सिसोदिया, विनोद अवाना, ब्रिज किशोर ओझा, ए के सिंह, राजेश सिंह, प्रशांत उपाध्याय, पीयूष, संजय राणा, साहू जी विशेष रूप से साथ रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!