नाराज होकर घर से निकली 17 वर्षीय नाबालिक लडक़ी को पुलिस ने दिल्ली आईएसबीटी से बरामद कर किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त द्वारा शहर में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग को लेकर सभी थाना, चौकी एवं मिसिंग सेल को जारी दिशा निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 11 टीम ने 17 वर्षीय नाबालिक लडकी को तलाश करके उसके परिजनों के हवाले किया है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि लडक़ी के परिजनों ने लडक़ी के लापता होने की सूचना पुलिस में दी थी जिस पर कार्रवाई करते हुए तुरंत ही पुलिस टीम का गठन कर लडक़ी की तलाश जारी कर दी गई।

पुलिस टीम ने लडकी का फोटो सोशल मीडिया के पुलिस व्हाट्सएप ग्रुपों में डालकर तथा पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें कर सभी थानों में इसकी सूचना पहुंचाई। पुलिस ने लडक़ी के जानने वालों से पूछताछ की तथा उसकी रिश्तेदारी में फोन कर जानकारी प्राप्त की जिसकी कोई सूचना नहीं मिली।

गुप्त सूत्रों व तकनीकी की सहायता से लडक़ी के आईएसबीटी बस स्टैंड दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई। लडक़ी के बारे में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम के द्वारा लडक़ी को बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर फरीदाबाद लाया गया। परिजनों के सामने लडक़ी से पूछताछ की गई जिस पर लडक़ी ने बताया कि उसकी मां की डांट की वजह से वह घर से नाराज होकर चली गई थी।

चौकी प्रभारी ने लडक़ी के परिजनों को हिदायत दी कि अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति इस प्रकार घर से लापता हुए बच्चों का फायदा उठाकर उन्हें गलत धंधे में धकेल देते हैं इसलिए अपने बच्चों का ख्याल रखें और उनके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात लडक़ी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!