निर्भया के दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी, 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा

नई दिल्ली ! निर्भया के गुनहगारों के लिए अदालत ने आज नया डेथ वारंट जारी किया। इन्हें अब 22 जनवरी की जगह एक फरवरी 2020 को फांसी दी जाएगी। सरकारी वकील ने अदालत से नया डेथ वारंट जारी करने की अपील की थी।  मुकेश कुमार की याचिका पर सुनवाई के दौरान आज इस केस में हुए सबसे बड़े डेवलपमेंट से अदालत को अवगत कराया। वकीलों ने बताया कि आज राष्ट्रपति ने मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी है। इस दौरान सरकारी वकील इरफान ने अदालत से ये गुजारिश भी कि फांसी की नई तारीख जारी करें। वकील ने कहा कि अदालत इन सभी हालातों को देखते हुए नया डेथ वारंट जारी करे।

निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों का नया डेथ वारंट कोर्ट ने जारी कर दिया है! चारों दोषियों को अब 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा! इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाने की तारीख तय की थी! निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों का नया डेथ वारंट कोर्ट ने जारी कर दिया ह!. चारों दोषियों को अब 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा! अब निर्भया के गुनहगारों की जिंदगी सिर्फ 350 घंटे ही बची है! इससे पहले मामले में दोषी मुकेश की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दिया!

आपको बता दें कि पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाने की तारीख तय की थी, लेकिन इसके बाद दोषी मुकेश सिंह ने राष्ट्रपति के सक्षम दया याचिका लगा दी थी! राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा निर्भया के दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी किया है! वहीं, इस मामले में नया डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि जब तक दोषियों को फांसी पर नहीं लटका दिया जाता है, तब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिलेगा! मुझको पिछले सात साल से तारीख पर तारीख दी जा रही है! उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां दोषी की सुनी जाती है! हर जगह निर्भया के गुनहगारों का ही मानवाधिकार देखा जा रहा है! हमारा मानवाधिकार कोई नहीं देख रहा है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!