पवित्र यमुना जल के वितरण का कारवां पहुँचा श्री कृष्ण परमधाम

फरीदाबाद : शाही कुम्भ के अवसर पर यमुना रक्षक दल के तत्वावधान में हथिनी कुण्ड से लाए गए पवित्र यमुना जल का फरीदाबाद के मंदिरों में वितरण करने की योजना के तहत फरीदाबाद के प्रसिद्ध मंदिर श्री कृष्ण परम धाम की अधिष्ठाता परम पूज्या माता जी डॉ. सरोज साहनी को पवित्र यमुना जल भेंट किया गया।

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह तथा डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने संयुक्त रूप से परम माता जी को पवित्र यमुना जल सादर भेंट किए। माता जी ने यमुना रक्षक दल के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज ठाकुर जी इसी पवित्र यमुना जल से शाही स्नान करेंगे। उन्होंने यमुना जी के अविरलता एवं निर्मलता की शुभकामना भी व्यक्त किया।

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी कौशल किशोर जी महाराज तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह हथिनी कुण्ड जाकर हरियाणा सरकार के निवर्तमान पर्यावरण मंत्री श्री विपुल गोयल जी के सौजन्य से दस हजार लीटर पवित्र यमुना जल लेकर आए हैं। यमुना रक्षक दल के इस मिशन के तहत फरीदाबाद के प्रसिद्ध मंदिरों में जहाँ भगवान श्री राधे-कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है हथिनी कुण्ड से लाया गया पवित्र यमुना जल भेंट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!