पुलिस प्रेजेंस डे के दौरान 5 डीसीपी, 11 एसीपी और 35 इंस्पेक्टर सहित करीब 2000 पुलिसकर्मी सडक़ों पर रहे मौजूद

  • सडक़ों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कोरोना वायरस, साइबर ठगी और महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराध के बारे में किया जागरूक

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद शहर में विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर पुलिस प्रेजेंस डे मनाया गया। जिसके मद्देनजर सभी अधिकारी, थाना अध्यक्ष, क्राइम ब्रांच ने नाके लगाकर सडक़ों पर पुलिस की मौजूदगी दिखाई है। चेकिंग के दौरान 5 डीसीपी, 11 एसीपी, 35 इंस्पेक्टर सहित करीब 2000 जवान सडक़ों पर मौजूद रहे।

चेकिंग अभियान के दौरान अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ फरीदाबाद पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार लोगों को जागरूक किया। कोरोना वायरस के अलावा सडक़ों पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को साइबर ठगी के प्रति भी जागरूक किया है।

इस दौरान तीनों महिला थाना की पुलिस ने अपने अपने एरिया में सडक़ों पर मौजूद रही उन्होंने सडक़ों पर मौजूद महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराध के बारे में जानकारी दी।

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रेजेंस डे मनाया गया है सभी थाना क्षेत्रों में नाके लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एक तरफ जहां सडक़ों पर पुलिस की मौजूदगी से अपराधियों के भी पसीने छूटेंगे दूसरी तरफ कोरोना वायरस से संबंधित सरकार के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की अवहेलना करने वाले लोगों के मन में भी पुलिस की मौजूदगी का डर रहेगा।

सडक़ों पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जिस तरह से लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया है, इसका असर कोरोना वायरस के कम होते मामलों से पता लगाया जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि सडक़ पर पुलिस की मौजूदगी से बदमाशों के मन में डर और आमजन में सुरक्षा का अहसास रहता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!