पुलिस फ्लैग दिवस के पांचवे दिन 2.5 किलो मीटर यूनिटी रन ”रन फॉर पुलिस” का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस ने पुलिस फ्लैग दिवस के पांचवे दिन 2.5 किलो मीटर यूनिट रन ” रन फॉर पुलिस” और मानव रचना विश्वविद्यालय के सहयोग से पुलिस की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जैसा की विधित है फरीदाबाद पुलिस लगातार 10 दिन तक फरीदाबाद शहर में पुलिस फ्लैग दिवस का आयोजन कर रही है। जिस दौरान अनेक अनेक तरह की गतिविधियों का आयोजन पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।
जिसके मद्देनजर सूरजकुंड में ढाई किलो मीटर यूनिटी रन का आयोजन हुआ। जिसमें एसीपी क्राइम अनिल यादव ने हिस्सा लिया। इसके अलावा एनआईटी जोन के सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, एनआईटी एरिया में आने वाली अपराध शाखा, और पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

इसके अलावा एसीपी सूरजकुंड, राजीव कुमार ने राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका पर ऑनलाइन वाद विवाद प्रतियोगिता का संचालन किया। जिसमें फरीदाबाद के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका पर कई अहम बातें की। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान मौजूद एसीपी क्राइम अनिल यादव ने कहा कि हम अपने शरीर से पूरे दिन इतना काम लेते हैं जिसके मद्देनजर हमे एक घंटा इस शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।



